फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkeys attacked on many people including woman in Baghpat and eight injured

यूपी: बागपत में बंदरों का आतंक जारी, महिला सहित आठ को किया घायल, लोगों में दहशत

Mon, 21 Oct 2019 10:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked on many people including woman in Baghpat and eight injured
बंदरों के हमले में हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत शहर में सोमवार को उत्पाती बंदर ने एक महिला सहित आठ लोगों को काट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही बंदर रिश्तेदारी में आए एक युवक का पूरा कान ही चबा गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह बंदर ने बाजार चौकी चौराहे पर बैठे मजदूर अनिल और बिरजू पर अचानक हमला किया। बंदर उनके हाथ पर काटकर भाग गया। वहीं, रिश्तेदारी में आए राजीव का एक कान बंदर ने चबा दिया। जैन कॉलेज मार्ग पर युवक घनश्याम शर्मा के कंधे पर काट लिया। वहीं मकान में पुताई कर रहे मजदूर निसार के हाथ में काट लिया। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुजुर्ग दयानंद पांचाल पर हमला कर गर्दन पर काट लिया। पाठशाला मार्ग पर एक महिला पूनम के हाथ में काट लिया। बंदर ने बाजार चौकी इंचार्ज योगेश गिरी पर भी हमला किया। लेकिन साथी पुलिसकर्मियों ने डंडे लहराकर भगा दिया। शहर में बंदर को लेकर लोगों मे भय का माहौल है। लोग प्रशासन के इस रवैये से आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के बागपत जिले में बंदरों का आतंक, छह को किया घायल, तीन दिल्ली के लिए रेफर

बता दें कि उत्पाती बंदर इससे पहले एक सप्ताह में ही बुजुर्ग तेजु, चरण सिंह, शीलावती, सुखपाल सिंह, गौरव शर्मा, आरिश खान, रविंद्र धामा, राजेश धामा, आयुष जैन, शौकीन, राजू, प्रमोद, इमरान आदि पर हमला कर चुके हैं।

मंगलवार को मथुरा से आ सकती है टीम
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि मंगलवार को मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम खेकड़ा पहुंच जाएगी। टीम आते ही बंदर पकड़ने का काम शुरू करेगी। इससे शहर के लोगों को उत्पाती बंदरों से निजात मिल सकेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed