फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkey picked up one and a half month old baby and dropped it in the drum, death

बंदर ने डेढ़ माह के बच्चे को उठाकर ड्रम में फेंका, डूबकर मौत

Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Monkey picked up one and a half month old baby and dropped it in the drum, death
बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में बच्चे की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव में शनिवार रात दादी के पास सोए डेढ़ माह के बच्चे को बंदर ने उठाकर ले गया। उसके लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो वह ड्रम में पड़ा मिला। परिजन बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी गांव में बीती रात प्रिंस कसाना का डेढ़ महीने का बेटा केशव अपनी दादी धर्मवती के साथ कमरे में सोया हुआ था। कमरे में प्रिंस की पत्नी कोमल, तीन बहन व भाभी भी सोई हुई थीं। परिजनों के अनुसार रात को करीब ग्यारह बजे बच्चा लापता हो गया। उसकी तलाश में परिजन जुट गए और बच्चे के लापता होने का मंदिर से एलान करा दिया। जिससे ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और पुलिस भी पहुंची। तीन घंटे तलाश करने के बाद बच्चा घर में पशुओं के लिए रखे गए पानी से भरे ड्रम में पड़ा मिला। परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शनिवार रात बच्चे को बंदर उठा ले गया था।
विज्ञापन

पहले भी दो बार ले जा चुका था बंदर
बच्चे के पिता प्रिंस ने बताया कि बच्चे को बंदर पहले भी दो बार उठा चुका था। उसे दोनों बार ले जाते देख परिजनों ने पीछा किया तो वह छोडक़र भाग गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी बंदर घर के अंदर से निकलता दिख रहा है, लेकिन अंधेरा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चा उसके हाथ में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीण
गढ़ी कलंजरी गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण महकार सिंह का कहना है कि करीब एक माह पहले बंदरों के झुंड ने उन्हें हमला करके घायल कर दिया था। धनपाल चौधरी का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है परंतु सुनवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता नरेश वर्मा ने बताया कि बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं और उनको जल्द ही पकड़वाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान नरेश वर्मा, दिनेश, महकार सिंह, मनोज कुमार, आशाराम, रवींद्र, मोहनपाल, डॉ. राजेंद्र, भूरे आदि मौजूद रहे।

बागपत के गांव गढ़ी कलंजरी में घर में रखे पानी के इसी ड्रम में मिला था बच्चा।

बागपत के गांव गढ़ी कलंजरी में घर में रखे पानी के इसी ड्रम में मिला था बच्चा।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में बच्चा केशव की फाइल फोटो।

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में बच्चा केशव की फाइल फोटो।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में बच्चे की मौत के बाद गमगीन परिजन।

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में बच्चे की मौत के बाद गमगीन परिजन।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed