{"_id":"5e8a0b158ebc3e78bf175649","slug":"monitoring-of-jamati-with-cctv-cameras-baghpat-news-mrt476626080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से जमातियों की निगरानी, सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से जमातियों की निगरानी, सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच करते सीओ ओमपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
सीसीटीवी कैमरों से जमातियों की निगरानी, सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात
बागपत / बड़ौत / बालैनी। जिले के तीन स्क्रीनिंग सेंटरों में ठहराए गए 249 जमातियों की कोरोना जांच की प्रक्रिया चल रही है। श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट बालैनी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। तीनों सेंटरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि रविवार को 50 जमातियों के सैंपल लिए हैं। जिले में आज तक 120 जमातियों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा जमातियों के स्वास्थ्य की जांच प्रक्रिया चल रही है। रविवार को बालैनी के श्रीकृष्णा कॉलेज में रविवार को कैमरे लगाए। निगरानी के लिए कॉलेज के बराबर में कंट्रोल रूम बनाया। यहां रहे एक नेपाल के जमाती में कोराना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान के निर्देशन में कैमरे लगाए । कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मी तैनात किया। कंट्रोल रूम से जमातियों की निगरानी की जाएगी।
उधर, निवाड़ा में ठहरे जमातियों की निगरानी के लिए कैमरों की मरम्मत कराई जा रही है। बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पर जेएस मैरिज होम में बनाए जमातियों के लिए आईसोलेशन सेंटर पर पुलिस कड़ा पहरा दे रही है। किसी को बाहर आने की इजाजत नहीं दी। उनके लिए सामान की अंदर ही व्यवस्था की और बार-बार अंदर और बाहर सैनिटाइजर से छिड़काव किया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रदेशों के 91 जमाती हैं। उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।