फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Money rained in the market on Dhanteras, business worth Rs 150 crore

Baghpat News: धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, 150 करोड़ का कारोबार

Sat, 11 Nov 2023 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Money rained in the market on Dhanteras, business worth Rs 150 crore
बागपत/बड़ौत। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में खूब धनवर्षा हुई और करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में देर शाम तक भीड़ लगी रही। वाहन खरीदने के लिए शोरूम पर लोग पहुंचते रहे। लोगों ने बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, गिफ्ट, सजावट के सामान की भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत सभी जगहों के बाजारों में सजावट के सामान, गिफ्ट, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफ की दुकान पर कई दिन पहले से ग्राहक दिखने लगे थे। बाजारों में शुक्रवार को दोपहर बाद भीड़ बढ़ने लगी। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर रही तो इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी अच्छी खरीदारी हुई। बाइकों के शोरूम पर भी उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंचे और वहां से वाहनों की खरीदारी की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार जिले में शुक्रवार को करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। व्यापारियों को उम्मीद है कि बाजार में दिवाली के बाद तक इस तरह भीड़भाड़ रहेगी।
विज्ञापन

--
वाशिंग मशीन की बिक्री ज्यादा
बागपत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी जगदीश अरोड़ा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर अच्छा कारोबार रहा। इस बार वॉशिंग मशीन ज्यादा बिकी तो अन्य सामान भी खरीदारी भी लोगों ने की। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए लोग सुबह से आते रहे और काफी सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछली बार से ज्यादा बर्तन खरीदे
बर्तन की दुकान के मालिक सोनू गोयल ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार उम्मीद से अच्छा कारोबार रहा। धनतेरस पर लोगों ने बर्तनों की खूब खरीदारी की। बर्तन खरीदने के लिए देर शाम तक लोग आते रहे। नए डिजाइन के बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही।
--
एक माह पहले हो गई थी बाइकों की बुकिंग
शिव होंडा ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर पिंटू उर्फ श्रवण तोमर ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बाइकों की बिक्री ज्यादा हुई। लोगों ने एक माह पहले ही एडवांस बुकिंग कर दी थी। उनके यहां होंडा की 110 और बजाज की 100 बाइकों की बिक्री हुई।

--
चांदी के सिक्के और बर्तन खूब बिके
संतोष ज्वैलर्स के मालिक प्रभात जैन ने बताया कि धनतेरस पर सबसे अधिक चांदी की खरीदारी होती है। धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की काफी बिक्री हुई तो चांदी के बर्तन भी लोगों ने खूब खरीदे। सोने के आभूषण भी कुछ लोगों ने खरीदे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed