फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Molesting a teenager by entering the house, fighting with elder sister

Baghpat News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर बड़ी बहन के साथ की मारपीट व धक्का-मुक्की

Mon, 19 Dec 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Molesting a teenager by entering the house, fighting with elder sister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के तीन युवकों ने एक मकान में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान किशोरी की बड़ी बहन ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट भी की और जाते-जाते धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की और इस मामले में समझौता नहीं किया तो गांव में नहीं रहने देंगे।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान गांव के ही एक विशेष समुदाय के तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी घर मे अंदर आ गई और उन्हें घटना की जानकारी दी। उसके तीनों आरोपी उनके घर पहुंचे और उसकी बड़ी बहन के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वे उन्हें जान से मार देंगे। उसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। बाद में किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता की मां और पिता का आरोप है कि गांव में दबंग लोग उन पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकी देते कि गांव में रहना होगा तो समझौता करना होगा। उधर दो अलग-अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस मामले में एक आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed