फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mohalla brand ambassador will be made for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए बनाए जाएंगे मोहल्ला ब्रांड एंबेसडर

Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mohalla brand ambassador will be made for voter awareness
महिला डिप्टी कलक्टरों को विधानसभा क्षेत्र वार बनाया गया स्वीप नोडल अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कॉलेजों के प्रधानाचार्य व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों को मत बनवाने के लिए जागरूक करने हेतु मोहल्ला ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे। महिला डिप्टी कलक्टरों को स्वीप नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं के नामंों को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने जागरूकता के लिए स्कूल व कॉलेजों में पेंटिंग, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया व स्टेटस के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कहा है।
उन्होंने मतदाता साक्षरता क्लब का गठन करने के लिए कहा। क्लब में प्रधानाचार्य नोडल व एक-एक पुरुष और महिला अध्यापक प्रभारी रहेंगे। पांच-पांच छात्र-छात्राओं टीम का गठन कर वोट बनवाने के लिए घर व मोहल्ले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं के सहयोग से चौपाल लगाकर, नुक्कड़ नाटक, रैली, गीत और भाषण के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज से पांच छात्रों का चयन मोहल्ला ब्रांड एंबेसडर के तौर पर किया जाएगा। उनके अंडर में वालंटियर काम करेंगे। क्षेत्र व कॉलेज में सबसे अधिक मतदाता बनवाने पर प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में वोटर चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने डीआईओएस को स्वीप अभियान की प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनियुक्त तीन महिला डिप्टी कलक्टरों को स्वीप अभियान को बड़े स्तर पर चलाने के निर्देश दिए। इनमें सृष्टि को बागपत, अनुज को बड़ौत, पूजा को छपरौली विधानसभा क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, एसडीएम अजय कुमार, एसडीएम सुभाष, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, स्वीप प्रभारी अंतरिक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed