फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mobile and cash looted from employee, the miscreant caught

कर्मचारी से मोबाइल व नकदी लूटी, बदमाश दबोचे

Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mobile and cash looted from employee, the miscreant caught
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव हसनपुर मसूरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से दस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इटावा निवासी हरेंद्र कुमार कंपनी में कर्मचारी है। वह खेकड़ा नगर के मौहल्ला रामपुर में रहता है। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक पर सवार होकर लोनी से खेकड़ा वापस लौट रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव हसनपुर मसूरी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बुलट पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसे रोक लिया। कर्मचारी का आरोप है कि बदमाशों ने उससे दस हजार की नकदी और मोबाइल लूटा है। लोगों ने दोनो बदमाशों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पकडे़ गए बदमाश लोनी निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed