फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLC election: 96.48 percent polling in Baghpat

एमएलसी चुनाव : बागपत में 96.48 प्रतिशत मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
MLC election: 96.48 percent polling in Baghpat
बड़ौत ब्लॉक में वोट डालकर आते राज्यमंत्री केपी मलिक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य के लिए शनिवार को मतदान हुआ। बापगत में आठ मतदान केंद्रों पर चार बजे तक 96.48 प्रतिशत मतदान हुआ। अमीनगर सराय मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे। आईजी, डीएम व एसपी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

मेरठ-गाजियाबाद सीट से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए बागपत में आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें बागपत, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, खेकड़ा, पिलाना के ब्लॉक के साथ ही अमीनगर सराय और दोघट नगर पंचायत में मतदान केंद्र बने थे। इन केंद्रों पर वोट डालने के लिए सुबह आठ बजे ही मतदाता पहुंचने शुरू हो गए थे। सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान, नगर निकाय सभासद व चेयरमैन ने अपने-अपने केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। करीब 96.48 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा के सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने वोट डालने के साथ ही मतदान केंद्र का जायजा लिया। उधर, रालोद-सपा के नेता भी मतदान केंद्रों पर स्थिति को देखने के लिए पहुंचे। मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटियों को कलक्ट्रेट में जमा कराया गया।
विज्ञापन

आईजी, डीएम व एसपी करते रहे निरीक्षण
आईजी प्रवीण कुमार, डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जादौन ने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा कर्मियों व चुनाव में लगे कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने भी कई केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय में हुआ शत प्रतिशत मतदान
अमीनगर सराय में बनाए गए मतदान केंद्र पर केवल 12 मतदाता। सभी मतदाताओं ने वोट डाला। सबसे कम मतदान दोघट के केंद्र पर हुआ, जहां केवल 92 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों पर ऐसे हुआ मतदान
मतदान केंद्र मत डाले गए मत प्रतिशत
बिनौली 154 146 94.81
दोघट 25 23 92.00
बड़ौत 178 175 98.31
छपरौली 113 112 99.12
बागपत 186 172 92.47
खेकड़ा 120 119 99.17
पिलाना 122 119 97.54
अमीनगर सराय 12 12 100
कुल 910 878 96.48

बागपत ब्लॉक में निरीक्षण करके आते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह

बागपत ब्लॉक में निरीक्षण करके आते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह- फोटो : BAGHPAT

बागपत ब्लॉक में मतदान करने जाती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता

बागपत ब्लॉक में मतदान करने जाती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed