{"_id":"62e17d37f075f448c92de2d4","slug":"mla-fund-received-no-proposal-for-development-works-baghpat-news-mrt5987315112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि मिली, विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि मिली, विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरकार ने भले ही विधायक निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये एक महीने पहले जारी कर दिए हो, लेकिन विकास कार्य कराने के लिए मंत्री और विधायक कितने जागरूक हैं। इसका इस बात से पता चलता है कि उन्होंने अभी तक विकास कार्यों के प्रस्ताव नहीं दिए हैं। इसलिए ही उनसे विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगने के लिए पत्र भेजना पड़ गया है।
विधायक निधि कोरोना का कहर कम होने पर वर्ष 2021 में दोबारा से शुरू किया गया था। जिसके बाद पूरी विधायक निधि जारी हो गई थी। वहीं अब दोबारा से सरकार बनने पर एक महीने पहले विधायक निधि के पांच करोड़ रुपये में पहली किश्त डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए गए थे। बागपत, बड़ौत व छपरौली तीनों विधायकों की निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ जारी हो गए थे। निधि आने पर इन सभी से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारियों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी केवल विधायक योगेश धामा के दो प्रस्ताव पहुंचे हैं। जबकि मंत्री केपी मलिक और रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार का अभी तक एक भी प्रस्ताव विभाग में नहीं पहुंचा है। इसलिए ही इनको पत्र जारी करके जल्द प्रस्ताव मांगे गए हैं।
--
विधायक निधि आने के बारे में जानकारी मिली थी और उससे जितने विकास कार्य कराने हैं, उनका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। हमें प्रस्ताव पहुंचाने थे, लेकिन बुधवार को छुट्टी होने का पता चलने पर प्रस्ताव नहीं पहुंचा सके। प्रस्ताव आज पहुंचा दिए जाएंगे, जिससे विकास कार्य जल्द शुरू हो सके। - केपी मलिक, राज्यमंत्री
विज्ञापन
--
एक सप्ताह पहले ही विधायक निधि आने के बारे में पता चला था। अभी विकास कार्यों की सूची तैयार कर रहे हैं कि किस जगह पर क्या कार्य पहले कराया जाना चाहिए। प्रस्ताव जल्द तैयार करके विभाग को भेजा जाएगा और विकास कार्य जल्द कराए जाएंगे। - डॉ. अजय कुमार, विधायक छपरौली
--
कई कार्यों के प्रस्ताव भेज दिए हैं और अन्य के जल्द ही भेजे जाएंगे। जितने प्रस्ताव भेजे हैं, उनको कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द अन्य प्रस्ताव भेज दिए जाएंगे। - योगेश धामा, विधायक बागपत