फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission power is seen in MNREGA

मनरेगा में दिखने लगी मिशन शक्ति की झलक

Sun, 07 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mission power is seen in MNREGA
126 ग्राम पंचायतों में काम कर रही 850 से अधिक महिलाएं
विज्ञापन

बड़ौत। अब मनरेगा में भी मिशन शक्ति की झलक दिखने लगी है। क्योंकि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 126 ग्राम पंचायतों में 850 से अधिक महिलाएं योजना के तहत काम कर रही हैं। जल्द ही अधिकांश ग्राम पंचायतों में महिला मेेट की नियुक्ति की भी योजना है। जिनकी निगरानी में मनरेगा के तहत विकास कार्य होंगे।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों मेें महिलाओं को सशक्त करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत महिलाएं नर्सरी का कार्य, सिंचाई व नाली की खुदाई व सफाई, चकरोड व संपर्क मार्ग पर पर मिट्टी डालने का काम, पौधारोपण, तालाब खुदाई आदि काम कर रही हैं। बड़ौत ब्लाक पर तैनात तकनीकी सहायक मनरेगा सुनील सौलंकी ने बताया कि मनरेगा में काम करने के लिए महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। जहां गत वर्ष इनकी संख्या कुल 450 थी, वहीं इस वर्ष मनेरगा में काम करने वाली महिलाओं की संख्या 850 पहुंच गयी है। जल्द ही महिला मेट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी------
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि शासन के निर्देश पर मनरेगा में भी मिशन शक्ति को प्रभावी बनाया जा रहा है। शासन की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed