फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Missing woman's body found on track

लापता महिला का शव ट्रैक पर मिला

Sun, 28 Nov 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found on track
बागपत। बाघू गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव शनिवार देर रात को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

बाघू गांव निवासी बिमलेश देवी (35) पत्नी विजय सिंह संदिग्ध हालात में सुबह में लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की परंतु पता नहीं चला। उन्होंने शनिवार शाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। ब्राह्मण पुट्ठी-अग्रवाल मंडी टटीरी के बीच देर रात रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों से शनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना कि महिला घरेलू विवाद के कारण डिप्रेशन में थी। शायद इस कारण ही आत्महत्या की। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

बुजुर्ग ने आत्महत्या की
रमाला। कासिमपुर खेड़ी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान किशनपुर बराल निवासी महिपाल के रूप में हुई। वह किशनपुर बराल स्टैंड पर मोची था। वह रविवार सुबह बिना बताए घर से निकला था। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed