{"_id":"61abb46a7b42f17084549f0b","slug":"missing-girl-s-body-found-in-hindon-river-from-sarfabad-baghpat-news-mrt5675626199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरफाबाद से लापता किशोरी का शव हिंडन नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरफाबाद से लापता किशोरी का शव हिंडन नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। सरफाबाद गांव निवासी किशोरी अफसा से आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों को गांव की हिंडन नदी के पास उसकी स्कूटी और चप्पल मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम किशोरी का शव गाजियाबाद के साहिबाबाद में हिंडन नदी से बरामद हुआ है।
चांदीनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार किशोरी ने घर के कमरे में तकिये के नीचे सुसाइड नोट रखा था। इसमें उसने बीमारी से परेशान होना बताया था। पुलिस व परिजन लगातार किशोरी की तलाश में जुटे थे। शनिवार शाम किशोरी का शव गाजियाबाद के साहिबाबाद में हिंडन नदी से बरामद हुआ है। साहिबाबाद पुलिस ने शनिवार शाम को मामले की सूचना चांदीनगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद सूचना पाकर परिजन गाजियाबाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
दोघट। लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने दो युवकों अनुज मुलसम व विलास मुखिया निवासी बिहार हाल निवासी फौलाद नगर को शांतिभंग में जेल भेजा है। इसके अलावा भड़ल निवासी वकील, अनवर और दूसरे पक्ष के छोटू उर्फ गौरव की आपस में मारपीट हो गई थी। उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। संवाद