फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Missing farmer's body found in field, possibility of murder

Baghpat News: खेत में मिला लापता किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Missing farmer's body found in field, possibility of murder
शव मिलने की खबर से संबं​धित फोटो।  डौलचा निवासी मृतक सत्यपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बागपत, बालैनी। डौलचा गांव से नौ दिन से लापता किसान सतपाल (60) का शव क्षत-विक्षत हालत में मंगलवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। वहां पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डौलचा गांव के रहने वाले सौरभ यादव ने बताया कि उसके ताऊ सतपाल सिंह नौ दिन पहले खेत में सिंचाई करने गए थे, इसके बाद घर नहीं लौटे। उसकी ताई शांति देवी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और डेरा अनुयायी होने के कारण बरवाना, सिरसा आश्रम में भी तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह पड़ोसी किसान खेत में पानी चलाने के लिए आए तो उन्हें बदबू आई। इसके बाद खेत में जाकर देखा तो वहां सतपाल का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। जिसे जंगली जानवरों ने नोंच रखा था।
विज्ञापन

उधर घटना का पता चलने पर पुलिस की डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मृतक का मोबाइल भी शव के पास पड़ा हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। मृतक किसान के परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणोंं का पता नहीं चल सका। इसके लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा जांच रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed