{"_id":"cd146041be346a6ded078ece11e2a5ec","slug":"missing-camel-in-delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपुर्दगी में दिए ऊंट गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपुर्दगी में दिए ऊंट गायब
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में तीन माह पूर्व सुपुर्दगी में दिए गए पांच ऊंटों को देखने पहुंची मेनका गांधी की पीपल फॉर ऐनीमल्स संस्था की टीम को बागपत के पुराना कस्बा में अन्नु के मकान में ऊंट नहीं मिले। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने ऊंटों का कटान कर दिया है। उन्होंने कोतवाली पर शिकायत की है।
जांच को पहुंची मेनका टीम की सदस्य गोरी मोलेकी ने बताया कि दिल्ली की स्वरूप नगर पुलिस ने अक्टूबर 2015 में केतीपुरा के अन्नु पुत्र अख्तर को पांच ऊंट ले जाते हुए पकड़ा था। पूछताछ करने पर अन्नु ने बताया था कि वह ऊंट पालते हैं, कटान नहीं करते । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को ही सुपुर्दगी में ऊंट दे दिए थे।
इन ऊंटों को देखने के लिए रविवार को वह अपनी टीम की सदस्य अंबिका नेजर और एडवोकेट आवृति के साथ अन्नु के घर पर पहुंची तो उन्हें वहां पर ऊंट नहीं मिले। आरोपी के परिजनों ने पहले तो खुद को मकान अपना होने से इंकार कर दिया। बाद में बातचीत की गई तो उन्होंने ऊंट की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। टीम ने आशंका जताई कि आरोपी ने ऊंट का कटान कर दिया है। उन्होंने कोतवाली पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें इस तरह की जानकारी दी है वह इस मामले को दिखवा रहे हैं। गौरतलब है कि पुराना कस्बा में ही समाजसेवी इरफान पठान समेत पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए 93 ऊंट सुपुर्दगी में दे रखे हैं। नोटिस देने के बावजूद आरोपी ऊंटों को नहीं दिखा पाए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी कर चुकी है।