फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Miscreants looted Rs 5,000 from medical store operator

Baghpat News: बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से पांच हजार लूटे

Sun, 10 Sep 2023 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted Rs 5,000 from medical store operator
-पुसार-मांगरौली मार्ग पर बुलेट बाइक सवार तीन बदमाशों ने की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पुसार-मांगरौली मार्ग पर बुलेट बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। जिसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

टीकरी कस्बा निवासी मनीष राठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मांगरौली गांव में मेडिकल स्टोर है। शनिवार शाम स्टोर बंद कर घर वापस लौट रहा था, तभी पुसार और मांगरौली गांव के बीच में पीछे से बुलेट बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप लगाया कि तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से पर्स निकालकर पांच हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट नहीं हुई। उसके साथ बाइक सवारों ने मारपीट की।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed