फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Miscreants beat Barwala SSO hostage

Baghpat News: बदमाशों ने बरवाला एसएसओ को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat Barwala SSO hostage
- ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर रहे थे बदमाश, ग्रामीणों के आने पर धमकी देकर भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बरवाला गांव के बिजलीघर में चोरी के लिए ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर रहे बदमाशों ने एसएसओ को बंधक बनाकर पिटाई कर घायल कर दिया। एसएसओ के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। जहां से एसएसओ की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बरवाला बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता रत्नाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिजलीघर पर एसएसओ सतेंद्र फौजी निवासी छपरौली शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात थे। बताया कि देर रात कुछ बदमाश बिजलीघर में घुस गए और वहां लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का सामान लेकर जाने के लिए बिजली के तारों में फाल्ट कर दिया। अचानक बिजली चली जाने पर एसएसओ ने बिजलीघर के बाहर आकर देखा तो तीन बदमाश ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ कर रहे थे।
विज्ञापन

एसएसओ ने शोर मचाया तो बदमाशों ने एसएसओ सतेंद्र फौजी को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर काफी देर तक पिटाई की। काफी देर बाद एसएसओ की आवाज सुनकर गांव के लोग आये तो बदमाश एसएसओ को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल एसएसओ को बड़ौत सीएचसी से रेफर कर दिया। जिसका परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed