फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mirpur Rajbha filled with dirt

गंदगी से अटा मीरपुर रजबहा

Fri, 03 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mirpur Rajbha filled with dirt
बड़ौत के मीरापुर राजवाहें की पटरी में अटी पड़ी गंदगी - फोटो : BARAUT
गंदगी से अटा मीरपुर रजबहा
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। जहां पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। वहीं बड़ौत नगर के बीचों बीच से निकल रहा मीरापुर रजबहा गंदगी से अटा पड़ा है और इसकी आसपास की कॉलोनियों के लोग परेशान हो उठे हैं और कभी भी संक्रामक रोग फैल सकता है।

नगर से मीरापुर रजबहा जो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से अमीनगर सराय रोड़ तक गुजरता है। यह नगर के बीचों बीच है। गोविंदपुरी, मधुबन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, नई मंडी, मान सरोवर कॉलोनी, कुंदनपुरी, आनंद गंज मंडी, गुराना रोड़, रामा कॉलोनी समेत एक दर्जन कॉलोनियां इस रजबहा के आसपास बसी हुई है। कोरोना वायरस से पूर्व से ही यह मीरापुर रजबहा गंदगी से अटा पड़ा है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की कि इसमें पानी छोड़ा जाए, लेकिन आज तक पानी नहीं छोड़ा गया। इस संबंध में मान सरोवर कॉलोनी के उधल सिंह, आनंद गंज मंडी के अशोक जैन, कुंदन पुरी के रवि पालीवाल व अन्य लोगों ने कहा यह नाला जहां कोरोना वायरस के चलते यहां संक्रामक रोग भी पैदा कर सकता है। इसमें पानी नहीं छोड़ा। इस कारण रजबहा मच्छर व दुर्गंध उठी हुई है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को पहले भी लिखा, अब पुन: उन्हें लिखा जाएगा, ताकि इसमें वे पानी छोड़ने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed