{"_id":"5a0c93344f1c1b6f548bd6bf","slug":"mining-will-not-be-allowed-boundary-will-be-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन की अनुमति नहीं, सीमा पर होगी तारबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन की अनुमति नहीं, सीमा पर होगी तारबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
नैथला गांव में खनन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैथला के यमुना खादर में अवैध खनन होने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा खनन की कहीं अनुमति नहीं है। अवैध तरीके से खनन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले में खनन की अनुमति नहीं है, हरियाणा सीमा में खनन कर रहे लोगों को परिवहन के लिए रास्ते की अनुमति दी है।
नैथला के यमुना खादर में पोपलेन मशीनों से अवैध खनन करने की शिकायत प्रशासन से की । बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो रोहित तोमर ने कहा जनपद में किसी को भी खनन करने की अनुमति नहीं है। यूपी-हरियाणा की सीमा का निर्धारण करने के लिए सोनीपत और बागपत की राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की।
बृहस्पतिवार को भी पैमाइश का कार्य किया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा नैथला गांव में परिवहन के लिए रास्ता बनाने और नैथला मोड़ पर स्टॉक की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। जिले की सीमा में खनन करने की किसी को अनुमति नहीं है। यदि कोई खनन करता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई रोजाना यमुना से रेत लाने वाली बुग्गियों तक ही सिमटकर रह गई है। कई बार किसान और आसपास के ग्रामीण इस पर हंगामा भी कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि घरेलू प्रयोग के लिए रेत लाने पर उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है।
पहले निनाना में बना दिया था रास्ता
बागपत। बालू के परिवहन के लिए सात माह पहले फैजपुर-निनाना और फैजुल्लापुर के खेतों में से रास्ता बनाया । बाद में पुलिस-प्रशासन ने छापामारी कर कार्रवाई की । इस मामले में खनन करने के आरोपी अर्जुन निवासी निवाड़ा के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।
रात में उतारी जा रहीं मशीनें
बागपत। सोनीपत की सीमा से सटे गांव के किसानों ने शिकायत की है कि रात में पोपलेन मशीन उतारकर अवैध खनन किया जाता है। यदि खनन की अनुमति है तो दिन में क्यों नहीं किया जाता। रात में गलत तरीके से खनन किया जा रहा है, प्रशासन की इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।