फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Milk, Ghevar, Jalebi in breakfast and puri-vegetable in food

नाश्ते में दूध-घेवर-जलेबी और खाने में सब्जी-पूरी का स्वाद ले रहे कांवड़ियें

Sat, 23 Jul 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Milk, Ghevar, Jalebi in breakfast and puri-vegetable in food
बागपत में हरिद्घार से कावड़ लेकर पहुंचे कावड़िये - फोटो : BAGHPAT
नाश्ते में दूध, घेवर, जलेबी और खाने में पूरी-सब्जी
विज्ञापन

बागपत। हरिद्वार, गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या कांवड़ मार्गों पर बढ़ती जा रही है। कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविरों में श्रद्धालु नाश्ते, खाने से लेकर आराम तक की व्यवस्था कर रहे हैं। कांवड़ियों के लिए नाश्ते में दूध, घेवर, जलेबी की व्यवस्था है तो दोपहर व शाम के भोजन में सब्जी-पूरी समेत अन्य व्यंजन बन रहे हैं।
हरिद्वार से बोल बम के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहे कांवडिय़ों में जोश देखने को मिल रहा है, जो भगवान भोलेनाथ की भक्ति में तेजी से शिवालयों की तरफ कदम बढ़ा रहे है। हरिद्वार व गौमुख से कांवड़ लेकर आने वाले कांवडिय़ों की सेवा के लिए रास्तों में लगे कांवड़ शिविरों में भरपूर व्यवस्था है। जहां कांवडिय़ों के लिए सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर व शाम के खाने में व्यंजनों व्यवस्था है और श्रद्धालु दिनरात कांवडिय़ों की सेवा में जुटे हुए है।
विज्ञापन

--
भोले के भक्तों पर मौसम मेहरबान, बारिश से राह हुई आसान
कांवड़ लेकर भोलेनाथ की भक्ति में पैदल शिवालयों की तरफ बढ़ रहे कांवडिय़ों पर शुक्रवार को मौसम मेहरबान हुआ। शुक्रवार को दिन में कई बार हल्की बारिश होने से कांवड़ियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम मेहरबान होने के चलते कांवड़िये तेजी से गंतव्य की तरफ बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे कांवड़ मार्ग
कांवड़ मार्गों पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जो बोल बम के साथ भोलेनाथ के जयकारे लगाकर शिवालयों की तरफ चले जा रहे है। जिससे कांवड़ मार्ग भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने लगे हैं।
--
कांवड़ियों को देखने पहुंच रही भीड़
कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीण भी भोले के भक्तों का स्वागत करने से पीछे नहीं हट रहे। जिसके चलते कांवड़ियों को देखने के लिए गांवों के बाहर मार्ग पर ग्रामीणों की दिनभर भीड़ उमड़ी रहती है। जिसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्योढ़ी, खेड़की, सरूरपुरकलां, गौरीपुर जवाहरनगर गांव के बाहर दिनभर लोग जमे रहे।

--
राज्यमंत्री ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में शुक्रवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जलाभिषेक के उपरांत राज्यमंत्री केपी मलिक परशुराम खेड़ा मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर व परशुराम खेड़ा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, संजीव शर्मा, सूरजमुनि महाराज, देव मुनि महाराज, मंगलसेन, ब्रह्मपाल प्रधान मौजूद रहे।

बागपत में हरिद्घार से कावड़ लेकर पहुंची महिला

बागपत में हरिद्घार से कावड़ लेकर पहुंची महिला- फोटो : BAGHPAT

बागपत में भोले के गीतों पर नृत्य करते कावड़िये

बागपत में भोले के गीतों पर नृत्य करते कावड़िये- फोटो : BAGHPAT

बागपत-सोनीपत हाईवे पर कावड़ लेकर जाते कावड़िये

बागपत-सोनीपत हाईवे पर कावड़ लेकर जाते कावड़िये- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed