फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Migratory birds arrived in Baghpat, gathering on Yamuna

Baghpat News: बागपत में पहुंचे प्रवासी पक्षी, यमुना पर लगा जमावड़ा

Sun, 08 Jan 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds arrived in Baghpat, gathering on Yamuna
बागपत यमुना में पहुंचे काले पंखों वाला स्टिल्ट - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सर्दी के साथ ही दिन में धूप निकलने से मौसम के रंग बदल रहे हैं। बागपत में यमुना किनारे प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यमुना नदी और आसपास सबसे ज्यादा प्रवासी पक्षी दिखाई दे रहे हैं। प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए रोजाना काफी लोग पक्का घाट पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर रुडी शेल्डक, काले पंखों वाला स्टिल्ट, शमा, ब्लैक बैकेड वैक्टेल, सांवली सिर वाली बुलबुल, पीला वैगटेल और इंडियन सिल्वर बर्ड देखी गई है। रविवार को यमुना नदी में रुडी शेल्डक, काले पंखों वाला स्टिल्ट और सिसाना गांव में शमा पक्षी, ब्लैक बैकेड वैक्टेल, सांवली सिर वाली बुलबुल, पक्का घाट पर पीला वैगटेल दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में प्रतिवर्ष सर्दी बढ़ने पर प्रवासी पक्षियों का आना-जाना लगा रहता है। सोमवार को नगर के पक्का घाट के अलावा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रवासी पक्षी देखे गए हैं।

बागपत के गायत्रीपुरम कालोनी में पहुंचा इंडियन सिल्वरबर्ड

बागपत के गायत्रीपुरम कालोनी में पहुंचा इंडियन सिल्वरबर्ड- फोटो : BAGHPAT

बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में झांडी पर बैठी सांवली सिर वाली बुलबुल।

बागपत की अर्जुनपुरम कॉलोनी में झांडी पर बैठी सांवली सिर वाली बुलबुल।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सिसाना गांव में पेड़ पर बैठा वाइट रम्प्ड शमा पक्षी।

बागपत के सिसाना गांव में पेड़ पर बैठा वाइट रम्प्ड शमा पक्षी।- फोटो : BAGHPAT

बागपत के पक्काघाट पर पहुंची पक्षी पीला वैगटेल

बागपत के पक्काघाट पर पहुंची पक्षी पीला वैगटेल- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed