{"_id":"5ebadbbe8ebc3e908644e65e","slug":"migrants-returning-by-foot-bicycle-and-buses-baghpat-news-mrt481441349","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल, साइकिल और बसों से लौट रहे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल, साइकिल और बसों से लौट रहे प्रवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/खेकड़ा। हरियाणा से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने डूंडाहैड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और निवाड़ा चेकपोस्ट का निरीक्षण कर स्थिति देखी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हरियाणा परिवहन निगम की काफी बसें यूपी की ओर दौड़ती नजर आई। हरियाणा सरकार ने वहां फसें यूपी के प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके गृह जनपदों में भिजवाया है। पहले इन कामगारों को बागपत में रोककर स्क्रीनिंग की जा रही थी, अब हरियाणा रोडवेज की बसों से ही संबंधित जिलों में भिजवाया जा रहा है। ईस्टर्न पेरिफेरल-एक्सप्रेस वे पर सैकड़ों की संख्या में रोजना प्रवासी मजदूर भूखे प्यासे साइकिलों और पैदल चलने को मजबूर है। चांदीनगर क्षेत्र पहुंचे पीलीभीत निवासी आकाश, नीरज, मनमोहन, रामबाबू, राजू हिसार के हरियाणा में गेहूँ कटाई का काम करने गए थे। जबकि बदायूं निवासी रहीश, मनुज, अजय, योगराज, चेतन पंजाब के लुधियाना में मजदूरी का काम करते है। रोजी रोटी और रोजगार के संकट के चलते सभी अपने राज्यों और गांवों मे पहुंचना चाहते है।