{"_id":"570e96204f1c1bfe624a6bf9","slug":"midwife-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाई की गर्दन काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाई की गर्दन काटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बड़का गांव के जंगल में महिला के शव को उठाकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के बड़का गांव के जंगल में इदरीशपुर निवासी दाई (महिला) की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। बुधवार को गन्ने के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई और सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दाई दो दिन से लापता थी।
बड़का गांव निवासी किसान उमेश चौहान बुधवार को अपने खेत में घूमने गए थे, तो उन्होंने अपने गन्ने के खेत में एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को फोन से दी। गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को देखा। महिला की गर्दन रेत कर हत्या की और उसके मुंह पर चुनरी बांधी थी और उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराई। बाद में शव की शिनाख्त इदरीशपुर निवासी हसीना (56) पत्नी स्वर्गीय मंजूर के रूप में हुई। वह 11 अप्रैल की शाम को घर से यह कहकर गई थी कि वह अपनी रिश्तेदारी में जा रही है। हसीना गांव में दाई का काम करती थी। सीओ सीपी सिंह ने बताया हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है। इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।