फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Middle aged man brutally murdered in Doghat, dead body found on the bed

Baghpat News: दोघट में अधेड़ की बेहरमी से हत्या, चारपाई पर मिला शव

Wed, 04 Sep 2024 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man brutally murdered in Doghat, dead body found on the bed
-आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, डाॅग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया
विज्ञापन

-नजदीकी पर घूम रहा पुलिस का शक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो संख्या 3
बड़ौत/दोघट। दोघट कस्बे में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसका शव मकान में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही डाॅग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उर्फ बिंदर उम्र 52 साल पुत्र महावीर की पीट-पीट कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को रविन्द्र का शव मकान में चारपाई का
दोघट कस्बा निवासी रविन्द्र उर्फ बिंदर (52 वर्ष) अविवाहित था और मकान में अकेले ही रहता था। सोमवार रात रविन्द्र अपने मकान की चारपाई पर सोया था। मंगलवार सुबह उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि रविन्द्र नशे का आदी था, उसके पास नशा करने वाले युवकों का उठना बैठना था। कस्बा निवासी फिरोज ने उसके मकान में अपनी बकरी बांध रखी हैं। हत्या के बाद जब पुलिस ने फिरोज से बातचीत की तो उसने पुलिस को बताया की वह शाम आठ बजे रविंद्र के पास आया था, उसने अपने घर से उसके लिए सब्जी दी थी। मंगलवार सुबह रविंद्र मृत पड़ा देखा। उधर, घटना की सूचना पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ विजय चौधरी, दोघट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जादौन भी मौके पर पहुंचे। बाद में एसओजी, फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस इस हत्या के पीछे नजदीकी को मानकर चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अधेड़ की हत्या से भाई अनिल, चचेरे भाई सभासद अमित दुखी हैं। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


-चेहरे व खोपड़ी पर किए गए कई वार
रविन्द्र उर्फ बिन्दर की बेहरमी से हत्या की गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसका चेहरा तक पहचान मेंं नहीं आ रहा था। दीवारों व मकान के अंदर छत तक खून की छींटें लगी हुई थीं। हालांकि हत्या का सही कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस नजदीकी व्यक्ति के होने पर शक जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाई है मृतक रविन्द्र
दोघट कस्बा निवासी महावीर के पांच बेटे राजकुमार, इंद्रा, बिल्लू, रविन्द्र व अनिल हैं। इनमें से बिल्लू की मौत व रविन्द्र की हत्या हो चुकी है। रविन्द्र खेतीबाड़ी करता था। दो भाई राजकुमार व इंद्रा दिल्ली रहते हैं, जबकि अनिल गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। रविन्द्र की हत्या से परिजन गमगीन हैं।


वर्जन----
रविन्द्र की हत्या में किसी नजदीकी का हाथ लग रहा है। राजफाश के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगा दी गई है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। -एनपी सिंह एएसपी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed