फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Messiah of farmers remembered on death anniversary

पुण्यतिथि पर किसानों के मसीहा को किया याद

Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Messiah of farmers remembered on death anniversary
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाकियू नेताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसान, मजदूरों की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर संजय मानव, राजपाल, सत्यपाल, जगदीश, पूर्व सभासद राजकुमार, मोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगठन के संस्थापक बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया। कासिमपुर खेड़ी में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह प्रधान के आवास पर पुण्यतिथि मनाई गई। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के हक के लिए जीवनभर लड़ते रहे। वर्तमान में कोरोना संकट के बीच किसान परेशान हैं और सरकार से महज रियायती दर पर ऋण देने का आश्वासन मिला है। जबकि पहले से ही कर्ज में डूबे किसान परेशान हैं। इस अवसर पर दिनेश तोमर, भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर ओमप्रकाश, ओमवीर मुखिया, रविंद्र मुखिया, विरेंद्र, डॉक्टर अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रधान बिजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, रामनाथ, मनोज पंवार, सुधीर मुखिया, विक्रम सिंह, भगत सिंह, देवेंद्र पवार, अरविंद, बिट्टू, ब्रहम सिंह, गुड्डू मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed