फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious players and newly elected heads were honored

मेधावियों, खिलाड़ियों व नवनिर्वाचित प्रधानों को सम्मानित किया

Sat, 13 Nov 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meritorious players and newly elected heads were honored
बागपत। चमरावल रोड पर गुर्जर भवन में गुर्जर महासभा की ओर से शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ खिलाड़ियों, अधिकारियों, नवनिर्वाचित प्रधानों व गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अतिथियों पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, नेपाल सिंह कसाना, लीलू पहलवान, नाहर सिंह का गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह में विनीता कसाना, गोपाल राणा, विवेक चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके बाद गोल्ड मेडल विजेता अजित सिंह बैंसला, पीजीटी में चयनित सोनिया डेढा, यूपी बोर्ड के मेधावी मीनाक्षी, तनु, राधा, शेखर कुमार, रविन्द्र भड़ाना, आशीष धामा आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, मनुपाल बंसल, सुभाष गुर्जर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हरकरण सिंह, सुरेंद्र बाघु, सत्यवीर सिंह बोढ़ा, प्रवीण कुमार उर्फ कालू प्रधान बुढ़ेडा, मनोज कुमार पाबला बेगमाबाद, अमरजीत राणा कमाला, देवेन्द्र कुमार उर्फ देवा कैडवा, फीरे सिंह बिचपड़ी, काशी प्रधान भागोट को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमनगिरि व संचालन कृष्णपाल सिंह प्रधानाचार्य के साथ प्रमोद धामा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गुर्जर महासभा के अध्यक्ष करतार पहलवान, मास्टर श्योराज, मनुपाल बंसल, भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, योगेश गुर्जर, देवेन्द्र गुर्जर, महेन्द्र धामा, सतीश प्रधान, एडवोकेट रणवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed