फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Merchants will keep the establishment closed on Sunday and Monday till May 15

15 मई तक रविवार व सोमवार को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे व्यापारी

Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Merchants will keep the establishment closed on Sunday and Monday till May 15
बागपत। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा। जिस पर व्यापारियों ने 15 मई तक रविवार के लॉकडाउन के अलावा सोमवार को भी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। दूध, ब्रेड व अन्य जरूरी सामान की दुकानें सुबह छह से आठ बजे तक खुलेंगी। सब्जी विक्रेता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ति कर सकेंगे। मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुल सकते हैं। बैठक में एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित सिंह, एएसपी मनीष सिंह व कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, मंत्री पंकज गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रोहिल्ला, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री आकाश बंसल, नगर अध्यक्ष उत्सव जिंदल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर मंत्री अनुराग जैन कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, राजीव गुप्ता, भूपेश बब्बर, कुलदीप राणा, अमित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, देवेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed