फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Memorandum submitted to SDM against the ruthless killing of Pandit in Kashmir

कश्मीर में पंडित की निर्मम हत्या के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM against the ruthless killing of Pandit in Kashmir
कश्मीर में पंडित की निर्मम हत्या के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बड़ौत। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को तहसील पहुंचे और कश्मीर में आए दिन पंडितों की हत्या पर आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

जिला अध्यक्ष सचिन वत्स के नेतृत्व में तहसील पर पहुंचे परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गत 8 जून को आतंकवादी द्वारा कश्मीर के अनंतनाग में सरपंच अजय पंडित की निर्मम हत्या कर दी गई थी। सचिन वत्स ने कहा कि कश्मीर में हो रहे कश्मीरी पंडितों के खिलाफ यह आंतकवादी द्वारा एक सोची समझी साजिश थी। आए दिन वहां पर पंडितों की हत्या की जा रही है। अब इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह बहुत ही निंदनीय है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजे के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाएं जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों मेें युवा जिला उपाध्यक्ष अरुण दीक्षित, युवा जिला महासचिव अक्षय भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, अमित शर्मा, ललित शर्मा, सचिन भारद्वाज, अमित वशिष्ठ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed