{"_id":"5dc1b5d98ebc3e5b5b394e73","slug":"mehangi-sabjion-ne-bigada-bajat-baghpat-news-mrt451975024","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
बागपत। सब्जियों के दाम फिर बढने लगे हैं। प्याज और टमाटर के दाम कम नहीं हुए है, वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। महंगी होती सब्जियों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गृहणियों का कहना है कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
महंगाई के कारण सब्जियां रसोई से गायब होती जा रही है। एक सप्ताह में ही दाम बढ़ गए है। इससे गृहणी चिंता में है। जो आलू 16 रुपये प्रति किलो बिक रहा है वह एकाएक 20 रुपये किलो पर पहुंच गया है। प्याज के दाम में फिर से उछाल आया है। एक सप्ताह पहले की बात करें तो ब्याज 50 से 60 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब 80 रुपये किलो के दाम पहुंच गए है। यही हाल टमाटर का भी है। 40 रुपये किलो वाला टमाटर 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अन्य सब्जियों ने भी गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छूते जा रहे है, जिस पर चिंता जताई है।
विकास भवन में कैंटीन चला रही संचालिका बिमलेश ने बताया कि सब्जियां महंगी हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
सब्जी विक्रेता मोनू कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम में उछाल आया है। 10-20 रुपये बढ़ गए है। जो लोग ज्यादा सब्जी लेते थे अब उन्होंने कटौती कर दी है।
विज्ञापन
---------------
सब्जी अब पहले
प्याज 80 60
आलू 20 16
टमाटर 50 40
बैंगन 40 30
लोकी 30 20
भिंड़ी 30 20
करेगा 60 40
नोट: यह दाम सब्जी विक्रेता के अनुसार है जो फुटकर के है।