Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   meeting news

Baghpat News: बैठक में हंगामा कर एनएचएआई के कार्य बंद कराने की चेतावनी

Wed, 03 Sep 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
meeting news
बागपत। विकास भवन सभागार में हुई किसान बैठक में एनएचएआई के अफसरों के नहीं आने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। चेतावनी दी कि भाकियू जिले में एनएचएआई के सभी कार्यों को बंद कराएगी। इनके अलावा भी कई विभागों के अधिकारियों के नहीं आने पर 17 सितंबर को होने वाली किसान बैठक का बहिष्कार करने की बात कही गई।
विज्ञापन

किसानों की समस्या सुनने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक रखी गई थी। इसमें विशेष तौर पर एनएचएआई के अफसरों को बुलाया गया था लेकिन एक कर्मचारी तक नहीं पहुंचा। इस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि एनएचएआई के अफसर किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं। वे जिले के उच्च अधिकारियों तक की बात नहीं सुनते। कई बार उन्हें बैठक मेें आने के लिए पत्र लिखा जा चुका है लेकिन फिर भी वे बैठक में आना जरूरी नहीं समझते।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि यदि 17 सितंबर को किसान दिवस में भी एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं तो एनएचआई के जिले में चल रहे सभी कार्य बंद कराकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अब एनएचएआई अधिकारियों से विकास भवन में नहीं, बल्कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बैठकर वार्ता की जाएगी। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही डीएम से वार्ता करने के बाद एनएचएआई के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जाएगा और किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग
किसानों ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान के कारण उनकी हजारों बीघा बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने व टूटे मार्गों को ठीक कराने की मांग की। विनोद कुमार ने यमुना नदी में बार-बार पाइप लाइन फटने पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। किसानों को गैस पाइप लाइन बिछाने का पूरा मुआवजा दिलाने की भी मांग की। इस दौरान हिम्मत सिंह, चौधरी इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र प्रधान, गौरव बली, उपेंद्र तोमर व शिवदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed