फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut team won kabaddi competition

मेरठ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut team won kabaddi competition
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर सत्य युवा ब्रिगेड की ओर से स्वर्गीय गुरु चरण सिंह मानव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने खिलाड़ियों को ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी शिक्षक दिनेश गोयल ने गुरु चरण सिंह मानव व गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कोच आलोक मानव व अयूब खान ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मानव स्पोर्ट्स क्लब टटीरी व दाहा के बीच हुआ। इसमें मानव स्पोर्ट्स क्लब टटीरी ने छह अंक से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सोरम ने मानव स्पोर्ट्स क्लब टटीरी और मेरठ की टीम ने सुन्हैडा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेरठ की टीम ने प्रथम, सोरम की टीम दूसरे व अग्रवाल मंडी टटीरी की मानव एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मूलचंद, कौशल त्यागी, पंडित सुनील दत्त शर्मा, अंकित उर्फ चीनू, चौधरी पवन ठेकेदार, अरविंद शर्मा, चेयरमैन विनोद कुमार प्रदीप ठाकुर अरविंद शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, नफीस अहमद, अय्यूब खान, चौधरी नरेश मानव, दीपक गोयल, अंकुश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed