फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Industrial area will also be developed on Hapur road, three transport cities are proposed

Meerut News: हापुड़ रोड पर भी विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, तीन ट्रांसपोर्ट नगर का है प्रस्ताव

Wed, 14 Jun 2023 03:29 PM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, बागपत
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jun 2023 03:29 PM IST
सार

सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सीएलपी) में भी शहर में अनेक संभावनाएं बताते हुए औद्योगिक क्षेत्र के विकास को जरूरी बताया गया है। परतापुर के बाद अब हापुड़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
 

विज्ञापन
Meerut: Industrial area will also be developed on Hapur road, three transport cities are proposed
औद्योगिक क्षेत्र फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ शहर में विकास योजनाओं के तेजी से पैर पसारने के साथ ही औद्योगिक निवेश पर भी फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत शासन ने रीजनल प्लानिंग के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक्ट बनाकर काम होगा। सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सीएलपी) में भी शहर में अनेक संभावनाएं बताते हुए औद्योगिक क्षेत्र के विकास को जरूरी बताया गया है। इसमें परतापुर के बाद अब हापुड़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन


सीएलपी के तहत शहर में ओडीओपी के अंतर्गत बैंडबाजा और स्पोर्ट्स गुड्स तथा निर्माण इकाइयों के अलावा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के बढ़ावे की पैरवी की गई है। इसके तहत एग्रो बेस्ड इकाइयां, कॉटन टेक्स्टाइल, रेडीमेड कपड़े, लकड़ी का फर्नीचर, शुगर इंडस्ट्री, पेपर मिल, मेटल इंजीनियिरिंग इकाइयों का आकलन किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत मेरठ में कुल 35200 इकाइयां हैं, जिनसे तीन लाख 15 हजार 776 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। 64 फीसदी जहां स्पोर्ट्स व गुड्स मैन्युफैक्चरिंग में है, वहीं सर्वाधिक 31 फीसदी राजस्व भी इससे मिलता है। इसके बाद 25 फीसदी राजस्व माइनिंग व इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों, 13 फीसदी राजस्व फूड व एग्रीकल्चर तथा शेष अन्य से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 24.15 लाख है आबादी
मेडा के टाउन प्लानर विजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएलपी के तहत किए गए आकलन में तेजी से बढ़ती आबादी के मद्देनजर वर्ष 2042 में अपेक्षित सुविधाओं का आकलन किया गया है। इसके तहत 1971 में मेरठ की आबादी तीन लाख 71 हजार थी, जो 1981 में पांच लाख 45 हजार, 1991 में आठ लाख 50 हजार हुई।

इसके बाद 2001 की जनगणना के तहत मेरठ की आबादी 11.71 लाख थी, जो 2011 में 14 लाख 20 हजार जा पहुंची। आकलन के अनुसार 2022 में संभावित आबादी 24 लाख 15 हजार है। इसी को आधार मानकर अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी यूएमटीसी ने ड्राफ्ट तैयार किया है। ऐसे में 2032 में मेरठ की आबादी 29 लाख और 2042 में 35 लाख के करीब होगी।

हापुड़ रोड होगा दूसरा औद्योगिक केंद्र : मेरठ महायोजना-2031 में लॉजिस्टिक पार्क प्रस्तावित है। इसके लिए दौराला में 39.06 हेक्टेयर क्षेत्र की आवश्यकता बताई गई है। सीएलपी के तहत बताया गया है कि रैपिड रेल पर दिल्ली से मेरठ का काम तेजी से चल रहा है।

परतापुर के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित है, जबकि क्षेत्र के विस्तार के साथ हापुड़ रोड पर दूसरा औद्योगिक केंद्र विकसित किए जाने की दरकार है। हापुड़ रोड को चरणबद्ध तरीके से सिक्स लेन में विकसित किया जा रहा है। मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेस भी हापुड़ रोड स्थित बिजौली से शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed