फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medicines expiring in March are available in hospitals

Baghpat News: अस्पताल में मिल रही मार्च में एक्सपायर होने वाली दवाई

Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medicines expiring in March are available in hospitals
बागपत। जिला अस्पताल में मार्च में एक्सपायर होने वाली कई दवाइयों का स्टॉक है। यह दवाई एक सप्ताह बाद खराब हो जाएगी। इन दवाइयों पर एक्सपायर होने का समय मार्च 2025 देखकर सोमवा को मरीजों ने नाराजगी जताई और उनको लेने से इंकार करते हुए दूसरी दवाई देने के लिए कहा। मगर, उनको अन्य दवाई नहीं होने की बात कहते हुए वही दवाइयां दी गईं। वहीं कई सीएचसी पर भी दवाइयों का स्टॉक लगा हुआ है।
विज्ञापन

मार्च माह समाप्त होने में एक सप्ताह शेष रह गया है। जिला अस्पताल सहित अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर कई दवाई ऐसे है जो मार्च में एक्सपायर हो जाएगी। इनमें अधिकतर दवाई दर्द की है। गोली के साथ दर्द की ट्यूब पर भी एक्सपायर होने का समय मार्च 2025 लिखा हुआ है। मार्च में एक्सपायर होने वाली दवाई मिलते ही मरीज विरोध कर रहे हैं और दवाई कक्ष में तैनात कर्मचारियों को दूसरी दवाई देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी मरीजों को वह दवाई दी जा रही है। मरीजों ने कहा कि यह दवाइयां एक सप्ताह बाद एक्सपायर हो जाएगी तो उनका कोई फायदा नहीं है। इसको लेकर अस्पताल में सोमवार को दिनभर गहमागहमी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed