फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medicine shortage at Janaushadhi Kendra

जन औषधि केंद्र पर दवाईयों का टोटा, प्राईवेट स्टोर से महंगे दामों में लेनी पड़ रही दवाईयां

Wed, 22 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medicine shortage at Janaushadhi Kendra
बागपत के जिला अस्पताल में खाली पड़ा जन औषधि केन्द्र - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवा की कमी है। बार-बार डिमांड भेजने के बाद भी शासन स्तर से आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को निजी मेडिकल स्टोर से दवा महंगी खरीदनी पड़ रही है। इसकी मार उनकी जेब पर पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र पर पिछले छह माह से दवा की कमी से जूझ रहा है। लोग महंगी दवा खरीदने के लिए विवश हैं। शासन से दवा की सप्लाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

रोजाना केंद्र पर पहुंच रहे 400 मरीज
केंद्र पर दवा खरीदने के लिए रोजाना लगभग 400 लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें दवा न मिलने पर बैरंग लौटना पड़ रहा है। केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट कपिल ने बताया कि शासन को डिमांड भेजी गई है। सोमवार को दवा को लेकर लखनऊ में बैठक हुई थी। केंद्र पर जल्द ही दवा की सप्लाई होने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर इन दवा का टोटा
जन औषधि केंद्र पर शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय, नाक, कान, आंख, और एंटी एलर्जिक दवा की कमी है। केंद्र पर मात्र 20 प्रतिशत दवा ही उपलब्ध हैं।
मरीज और उनके तीमारदारों की परेशानी
जिला अस्पताल में पत्नी का उपचार कराने के लिए आए दत्तनगर निवासी वसीम ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी को दवा दिलाने आए थे। जन औषधि केंद्र पर दवा न मिलने से निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ीं। ये जनऔषधि केंद्र से दोगुना दर पर मिली हैं। वहीं, अहेड़ा के वेदपाल ने बताया कि वे पत्नी जयवंती की दवा लेने आए थे। केंद्र पर दवा नहीं मिली। अब बाजार से महंगे दामों में दवा खरीदनी पड़ी।

जन औषधि केंद्र पर डिमांड के आधार पर शासन स्तर से दवा की आपूर्ति की जाती है। केंद्र पर शीघ्र दवा पहुंचने की उम्मीद है।- वैभव बब्बर, ड्रग्स इंस्पेक्टर

दत्तनगर निवासी वसीम

दत्तनगर निवासी वसीम- फोटो : BAGHPAT

अहेड़ा निवासी वेदपाल

अहेड़ा निवासी वेदपाल- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed