{"_id":"5ee11ac48ebc3e430f3f7140","slug":"medical-stores-and-banks-closed-increasing-problems-baghpat-news-mrt4857100154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर और बैंक बंद, बढ़ रही परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर और बैंक बंद, बढ़ रही परेशानियां
विज्ञापन
बड़ौत। कंटेनमेंट जोन मेें बैंक और मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि इस समय लोगों के पास न तो जरूरी काम के लिए घर पर रुपये बचे है और न ही दवाई खरीद पा रहे है।
नगर मेें कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने चार जून को कई इलाकों को कं टेनमेंट जोन घोषित किया था। यहां न तो मेडिकल स्टोर खोलने की इजाजत दी गई और न ही बैंक व अन्य दुकानें। अब एक सप्ताह बीतने को है। ऐसे में लोगों के पास घर पर न तो जरूर सामान के लिए रुपये है और न ही दवाई खरीद पा रहे है। लोगों ने प्रशासन से रियायत दिए जाने की मांग की।
क्या कहते है लोग-------
खत्म हुआ घर का राशन
नगर निवासी बिजेंद्र और राम प्रकाश व्यास रेलवे में नौकरी करते है और बड़ौत रेलवे स्टेशन पर तैनात है। उनका कहना है कि घर का राशन खत्म हो चुका है। सरकार ने जो वेतन भेजा था, वह अकाउंट मेें पड़ा हुआ है। मगर, बैंक बंद होने से रुपये नहीं निकला पा रहे है। इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
नहीं मिल पा रही दवाई
बड़ौत। नगर निवासी सविता व पारूल का कहना है कि घर में मौसमी बीमारी के चलते छोटे व बड़े कई लोग बीमार है, जिन्हें दवाइयाें की आवश्यकता है। मगर, मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण दवाई नहीं मिल पा रही है।