{"_id":"67b23fdc762055ab6104785a","slug":"medical-college-dispute-reached-cm-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-126628-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएम के पास पहुंचा मेडिकल काॅलेज विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएम के पास पहुंचा मेडिकल काॅलेज विवाद
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। मेडिकल कालेज निर्माण के लिए शुरू हुआ विवाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास तक पहुंच गया। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ कई लोग लखनऊ में सीएम से मिले। जहां मत्स्य विभाग से जल्द एनओसी दिलाकर मीतली में कालेज निर्माण का आश्वासन मिला। वहीं कालेज निर्माण बड़ौत में कराने के लिए बड़ौत व छपरौली में लोगों की बैठक हुई।
मेडिकल कालेज निर्माण के लिए मीतली में जमीन चिह्नित की गई थी। इस जमीन को वर्ष 2023 में राजस्व विभाग ने बंजर में दर्ज कर दिय था। वहीं मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए श्री जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट के साथ मिलकर 101 करोड़ रुपये का अनुमोदन हो गया है। मगर, जनता वैदिक कालेज की प्रबंध समिति ने पांच दिन पहले मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 96 बीघा भूमि दान देने का प्रस्ताव पास करके डीएम को सौंपा तो इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। इसको लेकर ही जिले के लोग बागपत व बड़ौत क्षेत्र में बंट गए।
वहीं इस मामले में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र तोमर के साथ जिला प्रभारी जगदीप ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा, जितेंद्र सिसौदिया, ठाकुर सचिन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनको बताया कि जब मीतली में कालेज प्रस्तावित है और वहां जमीन चिह्नित हो चुकी है तो अब कुछ लोग बड़ौत का प्रस्ताव देकर विवाद पैदा कर रहे हैं। इस तरह से वहां माहौल खराब हो रहा है और मेडिकल कालेज पहले से प्रस्तावित जगह मीतली में बनना चाहिए। उनको मत्स्य विभाग की एनओसी की समस्या के बारे में भी बताया गया। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि एनओसी को लेकर मत्स्य विभाग के अधिकारियों से बात करके उसे जारी कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कालेज को पहले से प्रस्तावित जगह पर बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए खाप चौधरियों के साथ करेंगे आंदोलन : बड़ौत नगर में एक शिक्षण संस्थान पर रविवार को मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को लेकर लोगों की बैठक हुई। जहां वक्ताओं ने कहा कि बड़ौत में मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। बड़ौत जिले का केंद्र है, इससे पास के जनपद शामली को भी लाभ पहुंचेगा। कहा कि कॉलेज निर्माण के लिए बड़ौत तहसील बार एसोसिएशन, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों और खाप चौधरियों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। किसी भी सूरत में कॉलेज का निर्माण मीतली में नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता मलखान सिंह राठी व संचालन प्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर राजपाल राठी, सोहनवीर तोमर, सतेंद्र फौजी, अशोक भूत, राजीव पंवार, मा. जबर सिंह, रविंद्र सिंह, उदयवीर, मनोज मलिक आदि उपस्थित रहे।