फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MD of Daha Cooperative abducted from bus, demanded 16 lakhs

Baghpat News: बस से उतारकर दाहा सहकारी के एमडी का अपहरण, 16 लाख मांगे

Sun, 02 Apr 2023 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 02 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
MD of Daha Cooperative abducted from bus, demanded 16 lakhs
बागपत, दोघट। दाहा गांव की कृषक सेवा सहकारी समिति के एमडी को बस से उतारकरअपहरण करने और 16 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सचिव ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों पर सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामला सहकारी समिति के चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा के सचिव एवं प्रबंध निदेशक विवेक चौधरी ने एसपी दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दो साथियों साथियों के साथ मिलकर उन्हें जबरन रोडवेज बस से नीचे उतार लिया और फिर उसका अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर ने उन्हें अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोप है कि हिस्ट्री शीटर ने सहकारी समिति के चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 16 लाख रुपये की मांग की। हिस्ट्रीशीटर ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। आरोप लगाया कि इससे पहले 20 मार्च को समिति पर कर्मचारियों के साथ भी उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।सीओ क्राइम हरीश भदौरिया का कहना है कि शिकायत मिल गई है। जिसकी जांच में सत्यता का पता चलेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed