{"_id":"64ada5ca7673856b760d61a4","slug":"mcom-2nd-year-personal-oral-exam-on-18th-and-19th-july-baghpat-news-c-14-mrt1021-273143-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एमकाॅम द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 18 व 19 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एमकाॅम द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की मौखिक परीक्षा 18 व 19 जुलाई को
विज्ञापन
मेरठ। एमकॉम द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत के छात्र-छात्राओं की मौखिक (वायवा) परीक्षा देवनागरी महाविद्यालय (डीएन कॉलेज) में 18 व 19 जुलाई को होगी। प्राचार्य प्रो. अजय चौहान ने बताया कि परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होगी। आधा घंटे पहले विद्यार्थी को उपस्थित होना है। प्रवेश पत्र, प्रथम वर्ष की अंकतालिका लानी अनिवार्य है।
18 जुलाई को सुबह नौ बजे से डीएन कॉलेज, कनोहर लाल महिला महाविद्यालय, गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय परीक्षितगढ़, फैज-ए- आम डिग्री कॉलेज, सेंट जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना, चौ. वशीर खां महाविद्यालय हर्रा, आरके कॉलेज किठौर, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जेवरी, धर्मेंद्र सिंह मेमोरियल कॉलेज अटोला हापुड, आरजी पीजी कॉलेज, एनएएस कॉलेज, ईस्माइल नेशनल कॉलेज, आंबेडकर कॉलेज, एसएसपीजी कॉलेज माछरा, एएसपीजी कॉलेज मवाना, कृषक पीजी कॉलेज मवाना, रामफूल सिंह कॉलेज फलावदा, एसआरएस कॉलेज गेझा के छात्र-छात्राओं का वायवा होगा। 19 जुलाई को सुबह नौ बजे से धर्मेंद्र सिंह मेमोरियल कॉलेज अटोला हापुड, सविता देवी महाविद्यालय दिल्ली मेरठ रोड, द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन बरनावा रोड, प्रतिस्थायी कॉलेज फाॅर गर्ल्स एजुकेशन चितवाना शेरपुर, ज्ञान श्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन बहसूमा, रुद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द, भगवती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सिवाया, किशन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेवला क्रॉसिंग, ईलाइट कॉलेज दादरी, जेएसएम एकेडमी सलारपुर के छात्र-छात्राओं का वायवा होगा।
बीलिब प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों का बीलिब प्रथम सेमेस्टर दिसंबर-2022 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जो विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध हो गया है। कॉलेज कोड 654 व 686 का परिणाम आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक प्राप्त नहीं होने के कारण घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशन का परिणाम जारी
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों का एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल द्वितीय (सप्लाई) मई-2023 की परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जो विवि की वेबसाइट पर बुधवार से उपलब्ध होगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने दी है।