फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MCD contractor murdered by his friend hitting with a Kada in Baghpat

हत्या: ट्रेन में शराब पी फिर दोस्त से दुश्मन बना ठेकेदार, कुछ न मिला तो कड़े को बनाया हथियार, किए ताबड़तोड वार

Wed, 20 Sep 2023 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

बागपत के बली गांव में एमसीडी के ठेकेदार की पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का दोस्त निकला, जिसने हाथ में पहने कड़े से ही हत्या कर डाली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात की पूरी सच्चाई बताई।

विज्ञापन
MCD contractor murdered by his friend hitting with a Kada in Baghpat
बागपत में पीटकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद में अग्रवाल मंडी टटीरी थानाक्षेत्र के बली गांव में सोमवार रात एमसीडी के ठेकेदार की दोस्त ने कड़े से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त हाथ का कड़ा भी बरामद किया।

विज्ञापन


बली गांव के रहने वाले मैमपाल ने बताया कि उसका भाई पवन उर्फ गुरुजी दिल्ली एमसीडी में ठेकेदारी करता था। वह सोमवार शाम दिल्ली में काम कराकर लौट रहा था, इसी दौरान रात में उसकी हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला।

विज्ञापन

MCD contractor murdered by his friend hitting with a Kada in Baghpat
बागपत में पीटकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरचंदपुर गांव के राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

MCD contractor murdered by his friend hitting with a Kada in Baghpat
बागपत में पीटकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताई वारदात की सच्चाई
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार आरोपी राहुल ने बताया कि वह दोनों दिल्ली से शराब पीते हुए आ रहे थे। दोनों गांव में जाने लगे तो पवन उर्फ गुरुजी उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इस कारण उसने अपने हाथ का कड़ा निकालकर पवन उर्फ गुरुजी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

MCD contractor murdered by his friend hitting with a Kada in Baghpat
बागपत में पीटकर हत्या - फोटो : Amar Ujala

पहले ट्रेन और फिर उतरने के बाद पी शराब 
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी राहुल ने बताया कि दोनों शाहदरा से एक साथ ट्रेन में सवार हुए थे। दोनों ने पहले ट्रेन में शराब पी। इसके बाद अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां भी शराब पीने के बाद गांव के लिए चल दिए।

राहुल ने बताया कि गांव के पास पहुंचते ही पवन उर्फ गुरुजी उसके साथ गलत हरकत करने लगा था, रोकने पर भी जब वह नहीं माना तो आरोपी ने हाथ का कड़ा निकालकर उसके साथ मारपीट की। पवन की मौत होने के बाद वह मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed