फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mayank and Sakshi won the hurdles

बाधा दौड़ में साक्षी व मोनिका ने मारी बाजी

Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mayank and Sakshi won the hurdles
कुमकुम मोदी स्कूल में संस्थापक उमेश मोदी का जन्मदिन मनाते बच्चे। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। कुमकुम मोदी स्कूल में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारुख महमूद ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच स्कूल संस्थापक उमेश मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सरस्वती गान व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के अतिरिक्त डांडिया, राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग की बाधा दौड़ में मंयक ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय व निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मेें अक्षित ने प्रथम, शोभित ने द्वितीय व अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की बाधा दौड़ में साक्षी ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए ने टीम बी को हराया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ व बच्चों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed