{"_id":"61e05c12162c8c4ed351978e","slug":"maximum-136-infected-in-a-day-district-immunization-officer-also-included-baghpat-news-mrt573257977","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सबसे अधिक 136 संक्रमित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सबसे अधिक 136 संक्रमित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में शुक्रवार को अब तक सबसे अधिक 136 संक्रमित मिले है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी संक्रमित मिली है। अब जिले में 576 संक्रमित और 571 केस एक्टिव हो गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आईसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जाएगी।
बृहस्पतिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अलावा नगर में डूडा कार्यालय का एक कर्मचारी, एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी, कोर्ट, मेरठ रोड, बागपत रोड और पाबला बेगमाबाद की महिला संक्रमित मिली है। इनके अलावा छपरौली क्षेत्र में 12, रटौल की केनरा बैंक की शाखा के चार कर्मचारी, खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला, रामपुर में एक-एक युवक व पांडव पुलिया पर एक महिला संक्रमित मिली है। बड़ौत में अलावलपुर, सीएचसी बड़ौत, पठानकोट, जौहड़ी, शेरपुर लुहारा में एक महिला, रुस्तमपुर में कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है।
लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया
क्षेत्रिय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कार्यालय के विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार लोगों से फोन पर संपर्क कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज लगवाने का आग्रह किया। संवाद