फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Masons killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Masons killed in motorcycle collision
राजमिस्त्री - फोटो : amar ujala
बागपत के किशनपुर बराल में पूर्वी यमुना नहर के रमाला पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में राजमिस्त्री पवन की मौत हो गई। उनकी पत्नी और चार माह की बेटी काफी दूर खेत में गिरने से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रमाला गांव निवासी राजमिस्त्री पवन (40) पत्नी सरिता देवी और चार माह की बेटी के साथ गुरुवार शाम बाइक पर चांदीनगर क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में शोकसभा में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे। पूर्वी यमुना नहर के रमाला पुल के पास पहुुंचे तो तेज गति से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से पवन की मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी काफी दूर खेत में जाकर गिरीं। इससे वे दोनों घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पवन के परिजनों ने बाइक सवारों के खिलाफ शिकायत दी है। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि आरोपी बाइक सवारों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
बागपत (ब्यूरो)। पवन के पांच बेटियां हैं। सिर से पिता का साया उठने के बाद बच्चियों का बुरा हाल है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सरिता देवी बार-बार बेहोश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed