{"_id":"5e6e82f98ebc3ea4cf1e4387","slug":"masks-and-sanitizers-disappeared-from-medical-stores-baghpat-news-mrt473664252","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों से गायब हुए मास्क व सेनेटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों से गायब हुए मास्क व सेनेटाइजर
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। देश भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है। इन्हीं को देखते हुए सेनेटाइजर व मास्क की डिमांड बढ़ गई है। मगर, बाजार में सेनेटाइजर व मास्क खत्म हो गए है। डिमांड बढ़ने के कारण इनके दामों में भी कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है।
सेनेटाइजर व मास्क मेडिकल स्टोरों से गायब हो गए है। कीमतों मेें भी भारी इजाफा हुआ है। पहले सेनेटाइजर की जिस 100 एमएल की शीशी की कीमत 50 रुपये थी, अब उसका दाम 140 रुपये हो गई है। एक मेडिकल स्टोर मालिक ने बताया कि कोरोना वायरस का हल्ला शुरू हुआ तो उनके यहां मास्क व सेनेटाइजर लेने वालों की भीड़ लग गई। अब ये नहीं मिल रहे है, जबकि उनकी मांग बढ़ती जा रही है। साधारण मास्क की कीमत दो से पांच रुपये थी, अब 15 से 20 रुपये हो गई है। बुखार मापने का थर्मामीटर जो पहले 90 रुपये का था, अब वह 250 से 300 रुपये कीमत का हो गया है। बाजार में कोरोना वायरस से बचने के लिए सेनेटाइजर व मास्क गायब है। इसको लेकर लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे बढ़े रेट
वस्तु पहले अब
सेनेटाइजर 100 एमएल 50 140
सेनेटाइजर 200 एमएल 90 220
सेनेटाइजर 500 एमएल 170 270
सादा मास्क 5 से 10 15 से 20
एन 90 मास्क 120 200
एन 95 मास्क 150 300
डिजिटल थर्मामीटर 60 120
मास्क न मिलने पर लोग साफ कपड़े का तथा सेनेटाइजर न मिलने पर साबुन से भी हाथ धोकर सफाई की जा सकती है। - डाक्टर विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।
कोरोना वायरस के चलते मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। रेट बढ़ाने की जांच कराई जाएगी। - वैभव बब्बर, ड्रग्स इंस्पेक्टर।