{"_id":"5ed54aa58ebc3e90b43df402","slug":"mask-and-social-distance-forgotten-if-the-market-is-unlocked-baghpat-news-mrt484403584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार अनलॉक हुए तो भूल गए मॉस्क और सोशल डिस्टेंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार अनलॉक हुए तो भूल गए मॉस्क और सोशल डिस्टेंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार अनलॉक तो भूल गए मास्क और सोशल डिस्टेंस
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अनलॉक -एक शुरू होते ही जिले के बाजारों में भीड़ दिखी। कहीं नियमों का पालन किया तो कहीं दुकानदार और ग्राहकों ने नियम को ताक पर रखकर सामना बेचा और खरीदा। अधिकांश दुकानदारों और ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कुछ दुकानदारों और ग्राहकों ने तो मास्क तक नहीं पहने।
सोमवार को अनलॉक -एक के पहले दिन किराना से लेकर कपड़े व मोबाइल शॉप से लेकर फलों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। अधिकांश दुकानों पर ग्राहक और दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। कई दुकानों पर तो ग्राहक बिना मास्क पहने सामान खरीदने के लिए पहुंच गए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, यमुना रोड पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि पुलिस ने दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क पहने व सोशल डिस्टेंस का पालन कराया, मगर पुलिस के निकलते ही हालात जस के तस हो गए।
अमीनगर सराय। कस्बा में भी बाजारों में लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आए अधिकांश लोगों ने मॉस्क नहीं पहले थे और न ही दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा पाए।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। रोस्टर के अनुसार बाजार खोला गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कस्बे के दुकानदारों को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए। भीड़ कम करने के लिए बाजार में बाइकों का प्रवेश बंद किया।
क्या बोले दुकानदार
ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए करेंगे प्रेरित
बड़ौत। दुकानदार पुनीत जैन ने कहा अनलॉक-एक से अब हम सब को राहत मिली है। हम अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे। सभी ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
छूट का गलत फायदा न उठाएं
बड़ौत। बिनौली रोड पर स्थित रोहित स्वीट् के संचालक राहुल और रोहित जैन ने कहा अनलॉक-एक में जो छूट मिल रही हैं, वह निश्चित रूप से जरूरी है, अब लोगों को यह समझना होगा कि इसका गलत फायदा न उठाएं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचें।
लॉकडाउन में नुकसान हुआ
बड़ौत। दुकानदार सत्यपाल ने कहा अभी तक के लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग का बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन अब लग रहा है कि कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा लोगों को कोरोना के संबंध में जारी शासन के निर्देश का पालन करना चाहिए।