फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyr's family honored

शहीद के परिजनों को सम्मानित किया

Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Martyr's family honored
बिनौली (बागपत)। बुढे़डा के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता एनएसजी कमांडो प्रदीप गुर्जर गांव के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद के वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। बाबा शाहमल का आजादी की लड़ाई में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कमांडो प्रदीप गुर्जर की बहादुरी पर हमें प्रदीप व उसके परिजनों का हम सबको अभिनंदन करना चाहिए। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने संसद सत्र जनपद के वीर सेनानियों का जिक्र करता हूं। जनपद के सैनिक जो शहीद हुए उनसे युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा करें। बुढेडा के युवा साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने जाबांज सैनिक प्रदीप व गांव के शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहेगी। सत्य के साथ शक्ति की भी जरूरत है, इसलिए सत्य और शक्ति के लिए संगठन की जरूरत है। उन्होंने कहा हमें अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए तथा जनपद के विकास के लिए आगामी प्रस्तावित विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने वर्ष 1962 के युद्ध मे शहीद हुए नेमीचंद्र नेमी, राधेश्याम, राज कुमार के परिजनों, पूर्व सैनिकों व राष्ट्रपति पदक विजेता एनएसजी कमांडो प्रदीप गुर्जर को शाल व स्मृति देकर सम्मानित किया। कैप्टन महाराम सिंह की अध्यक्षता और सत्यव्रत आर्य के संचालन में हुए समारोह में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, बिल्लू प्रधान, देवेंद्र प्रमुख, करतार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, चौधरी कृष्णपाल सिंह, प्रताप सिंह गुर्जर, कृष्णपाल प्रधान, मनवीर नेता, कालू गुर्जर, तेजवीर, रविंद्र हवलदार, विकास गुर्जर, उमेश, मोनू फौजी, पवन कुमार, रविंद्र एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed