फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mart staff on strike over issues.

Baghpat News: समस्याओं को लेकर हड़ताल पर रहे मार्ट कर्मी

Sun, 21 Jun 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mart staff on strike over issues.
-समस्या का समाधान होने तक हड़ताल जारी रखने की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मानदेय में कटौती और बीमा सुविधाओं की कमी के विरोध में रविवार को बागपत और बड़ौत में मार्ट कर्मियों ने हड़ताल कर दी। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
बड़ौत और बागपत के मार्ट में करीब 80 राइडर कर्मी काम करते हैं। ये कर्मी ऑर्डर मिलने पर बाइकों से घरेलू सामान और खाद्य पदार्थ घरों तक पहुंचाते हैं। कर्मी हरीश और हाशिम ने बताया कि कंपनी उनके मानदेय में लगातार कटौती कर रही है, जबकि महंगाई बढ़ रही है। पहले बड़े पार्सल की डिलीवरी पर उन्हें 75 रुपये तक मिलते थे, जो अब घटाकर 60 रुपये कर दिए गए हैं। छोटे पार्सल की डिलीवरी पर मिलने वाले 30 रुपये भी अब 25 रुपये से कम कर दिए गए हैं। इस कटौती से उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मार्ट कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में बीमा और सुरक्षा सुविधाओं की उपलब्धता शामिल है। वे चाहते हैं कि कंपनी उन्हें उचित बीमा कवर प्रदान करे। इसके अलावा पुरानी मानदेय दरें और अन्य सेवाएं बहाल की जाएं। मांग करने वालों में अशोक, आकाश, सागर, आनंद और दीपक सहित कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed