{"_id":"623e08e80009ed3d2c410cff","slug":"married-woman-strangled-to-death-after-beating-kahkra-news-mrt581748553","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बाद गला दबाकर की गई विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के बाद गला दबाकर की गई विवाहिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर की नालापार बस्ती निवासी विवाहिता की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए मृतका के शव को ईंट-भट्ठे के पसारे में फेंक दिया था। आरोपी पति ने जुर्म कुबूल कर लिया।
नगर की नाला पार बस्ती निवासी विवाहिता साइना पत्नी जावेद की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंची। उसमें साइना की मौत दम घुटने से होनी दर्शाई है। मृतका के भाई आस मोहम्मद ने कोतवाली में पति जावेद, जेठ इंतजार, जेठानी टीटो तथा देवर आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले साइना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वहीं, विवाहिता अपने पति जावेद के अनैतिक संबंधों का भी विरोध करती थी। इस पर बीती शाम उसकी पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ईंट भट्ठे के पसारे मेें फेंक दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि पति जावेद ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी अभी फरार है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। शुक्रवार को मृतका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।