फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman found unconscious in room

कमरे में बेहोश मिली विवाहिता

Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman found unconscious in room
बागपत। ग्राम गौरीपुर हबीबपुर एक विवाहिता रविवार को घर के बंद कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पिता ने जान से मारने की नीयत से मारपीट कर भूखा-प्यासा रखने का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हापुड़ के ग्राम सिखेड़ा निवासी अजब सिंह ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी की शादी 27 अप्रैल 2009 को ग्राम गौरीपुर हबीबपुर निवासी रवि कुमार से हुई थी। आरोप है कि रवि शराब का आदी है। लक्ष्मी के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। वे लक्ष्मी से आए दिन मारपीट करते थे। कई बार सुलह भी कराई परंतु वे नहीं माने हैं। लक्ष्मी को भूखा-प्यासा कमरे में बंद कर रखा है। बीती 17 सितंबर की रात नौ बजे लक्ष्मी ने फोन करके बताया कि उसकी जान को खतरा है। इस पर वह अगले दिन सुबह में बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस की मदद से मकान में पहुंचे तो लक्ष्मी बंद कमरे में बेहोश मिली। वहीं, पुलिस ने लक्ष्मी के पति रवि, जेठानी विमलेश व देवर सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed