{"_id":"646627e605b7a4221c04624b","slug":"married-woman-brutally-beaten-in-tikri-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1377-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकरी में विवाहिता को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकरी में विवाहिता को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
-विवाहिता ने फांसी लगाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी होने पर विवाहिता की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया। विवाहिता ने चुनरी से फांसी लगाकर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने घायल विवाहिता का सीएचसी में उपचार कराया।
टीकरी में रहने वाली रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में टीकरी निवासी युवक के साथ की थी। दहेज में साढ़े तीन लाख रुपये लाने को लेकर मारपीट कर उसे घर से निकाला गया, लेकिन समझौता होने के बाद वह ससुराल में रह रही थी। बुधवार शाम सास के साथ मामूली कहासुनी को लेकर ससुराल वालों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोप लगाया कि उसे फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। सूचना पर रात में मायके वाले पुलिस लेकर उसकी ससुराल पहुंचे और उसे थाने लेकर आये। उधर, पुलिस ने घायल विवाहिता का सीएचसी में उपचार कराया। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।