फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman beaten up for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Mon, 17 May 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for dowry
पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत। बिजरौल गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर से बाहर फेंक दिया। पीड़ित महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और आपबीती बतायी। जिसके बाद विवाहिता के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता हिमानी पंवार पुत्री सोमपाल नगर की आजाद नगर कालोनी की रहने वाली है। पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी बिजरौल गांव के युवक पंकज के साथ हुई थी। वह सेना में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। मायके से ससुराल वालों को छह लाख रुपये लाकर दिया। बताया कि वर्ष 2020 को एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति पंकज, ससुर रामबीर, अनीता, दीपक, नेहा, बोबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed