फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married family members beat in-laws

विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालवालों को पीटा

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married family members beat in-laws
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव रटौल में ससुरालियों को विवाहिता को परेशान करना भारी पड़ गया। विवाहिता के परिजनों ने गांव में पहुंचकर सुसराल वालों को पीटा। पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपी विवाहिता के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के गांव पसौड़ा निवासी एक युवती की तीन वर्ष पूर्व गांव रटौल निवासी एक युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। सोमवार को सुबह के समय उन्होंने विवाहिता की पिटाई कर दी। इससे विवाहिता घायल हो गई। पीड़ित ने मारपीट की सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलने पर परिजन रटौल पहुंचे और मारपीट के बारे में पूछने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों की जमकर पिटाई की और अपनी पुत्री को साथ लेकर पसौड़ा लौट गए। इसके बाद घायलों ने कोतवाली में विवाहिता के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने कहा मामला रिश्तेदारों के बीच मारपीट का है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed